मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की
मैं तो आरती उतारूं रे जय जय संतोषी माता जय जय मां
बडी ममता है बडा प्यार मां की आंखोंमें मां की आखोंमें
बडी करूणा माया दुलार मां की आंखोंमें मां की खांखामें
क्यूं न देखूं मैं बारबार मां की आंखों में
दिखे हर घडी नया चमत्कार मां की आंखोंमें
नृत्य करूं छुम छुम झम झमा झुम झुम झुम
झांकी निहारू रे ओ प्यारी प्यारी झांकी निहारू रे
सदा होती है जयजयकार मां के मंदिरमें मां के मंदिर में
नित्य झांझर की होए झनकार मां के मंदिरमें मां के मंदिरमें
सदा मंजिरे करते पुकार मां के मंदिर में
दिख हर घडी नया चमत्कार मां के मंदिरमें
दीप धरूं धूप करूं प्रेम सहित भक्ति करूं
जीवन सुधारू रे ओ प्यारा प्यारा जीवन सुधारू रे
मैं तो आरती उतारू रे संतोषी माता की
जय जय संतोषी माता जय जय मां जय जय मां
No comments:
Post a Comment